कानपुर, मई 9 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में बेला रोड धर्मगढ़ मंदिर के सामने शनिवार दोपहर बाइक से घर जा रहे मुनीम को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रसूलाबाद क्षेत्र के मटेरा गांव निवासी 60 वर्षीय रामसिंह यादव कस्बे में तुलसी नगर वार्ड में मकान बनाकर रहते थे। एक निजी धान मिल में वह मुनीम थे। शनिवार दोपहर खाना खाने बाइक से घर जा रहे थे। कस्बे में बेला रोड पर अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर पत्नी कुसमा बदहवास हो गईं। पुत्र सोनू पीएसी में जवान है तथा इन दिनों इटावा में तैनात है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.