रसूलाबाद में दो माह से फ्रीजर खराब
कानपुर, जून 1 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे के विकास नगर वार्ड में लगा फ्रीजर दो माह से खराब पड़ा है जिससे मोहल्ले के लोगों के अलावा राहगीर भी परेशान हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। रसूलाबाद कस्बे में झींझक रोड से झाऊलाल कालेज जाने वाली सड़क किनारे फ्रीजर लगाया गया था। इससे विकास नगर व केशव नगर वार्ड के लोग पानी पीते थे। इसके अलावा राहगीर भी गर्मी के दिनों में शीतज जल से प्यास बुझाते थे, लेकिन दो माह से फ्रीजर खराब पड़ा हुआ है। डिग्री कालेज में चलने वाली परीक्षाओं में हजारों छात्र-छात्राओं का आवागमन रहा लेकिन उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ा। गर्मी के दिनों में आसपास मोहल्ले में रहने वाले लोग भी ठंडा पानी भरकर घरों तक में ले जाकर इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा झींझक रोड से कानपुर रोड तक जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.