रसूलाबाद में चल रहा अवैध खनन का खेल
कानपुर, मई 23 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में अवैध खनन का खेल चल रहा है। शाम होते ही माफिया क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं। शुक्रवार रात सेननाय नगर टिपटिया में पूरी रात सरकारी जमीन पर खनन चलता रहा। मामले में हुई शिकायत पर शनिवार को जांच शुरू कराई गई है। रसूलाबाद क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जोरों पर चल रहा है। शाम होते ही मफिया राजस्व और पुलिस अधिकारियों के आवास के आसपास निगरानी में लग जाते हैं। उसके बाद क्षेत्र में जेसीबी और डंपरों से सरकारी जमीनों पर खनन का खेल चालू रहता है। शुक्रवार रात सेननाय नगर टिपटिया गांव में गाटा संख्या 293 में खनन किया गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते हुए जेसीबी व तीन ट्रैक्टर सीज कुछ खनन माफिया लोग जेसीबी से सरकारी जमीन से मिट्टी उठाते रहे। शनिवार सुबह गांव निवासी प्रभाकांत त्रिवेदी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.