कन्नौज, अगस्त 7 -- तालग्राम, संवाददाता। रसूलाबाद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 23 लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की तहरीर पर 12 नामजद, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर 11 नामजद और दो अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। घटना में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी फिरदौश अली पुत्र मुस्ताक अली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का माजिद पुत्र मुख्तयार सट्टा लगाने का काम करता है। सट्टे का विरोध करने के कारण दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि दो अगस्त की रात माजिद ने अपने चाचा व...