रसूलाबाद कस्बे में पिकअप ने बाइक सवार मुनीम को रौंदा, गई जान
कानपुर, मई 10 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे में शनिवार दोपहर बेला रोड धर्मगढ़ मंदिर के सामने बाइक से घर जा रहे मुनीम को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मटेरा गांव निवासी 60 वर्षीय रामसिंह यादव कस्बे में तुलसी नगर वार्ड में मकान बनाकर रहते थे। वह इस समय एक निजी धान मिल में मुनीम का काम कर रहे थे। शनिवार दोपहर खाना खाने के लिए बाइक से घर जा रहे थे। कस्बे में बेला रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित अनाज लदी पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पिकअप चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी भिजवाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.