मुरादाबाद, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर हमीर में जुमा की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में चार युवक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर 22 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे गांव के नजारूल, वसीम, जुनैद और कैफ मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने के बाद बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वे मस्जिद के गेट पर पहुंचे। आरोप है तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोग अचानक बाहर आ गए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। बताया गया कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर थे, जहां चारों युवकों को घेरकर मारपीट की गई। इस दौरान नजारूल, वसीम, जुनैद और कैफ घायल हो गए। बताया गया शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.