गंगापार, जनवरी 28 -- हंडिया थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव स्थित रसूलपुर रजबहे में तीन गोवंशो के कटे सिर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची हंडिया पुलिस कटे सिरों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दू संगठनों ने मामले में नाराजगी जाहिर की है। थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव स्थित रसूलपुर रजबहे में मंगलवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों को तीन गोवंशों के कटे सिर दिखे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई व देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची हंडिया पुलिस ने नहर से तीनों गोवंशों के सिर को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने गोवंशो के सिर कही अन्यत्र जगह से ले आकर रजबहे में फेकने की आशंका व्यक्त की है। घटना को लेकर ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.