रसूलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष ने 2027 में कमल खिलाने का लिया संकल्प
शामली, अप्रैल 27 -- कांधला। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों के स्वागत में आयोजित समारोह में महिलाओं व पुरुषों का सैलाब उमड़ा। जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया। सोमवार को गांव रसूलपुर गुजरान के गोचर कल्याणकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भारी भीड़ ने भाजपा के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता नेत्रपाल दरोगा ने की तथा संचालन विनीत शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप का जिला मंत्री बबीता चौधरी और मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन ने पगड़ी पहनाकर तथा मालाएं भेंटकर जोरदार स्वागत किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.