छपरा, मार्च 26 -- रसूलपुर। छपरा सिवान एन एच 531 पर गणेश भंडार के समीप गुरूवार की देर शाम एक फुसनुमा घर में लगी आग से हजारों की संपत्ति देखते हीं देखते जलकर खाक हो गई। घटना के समय घर के लोग घर में नहीं थे, जिस कारण कोई हानि तो नहीं हुई, लेकिन घर में रखा अनाज, कपड़े, नगदी और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उमाशंकर साह उर्फ झामलाल साह पिता मुन्नीलाल साह की झोपड़ी से उठ रही धुंआ देखते हीं देखते आग की लपटों में तब्दील हो उठी। पछुआ हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।आसपास के ग्रामीणों व बाजार के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और मवेशियों को दुर हटा दिया पर ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग...