मऊ, मार्च 21 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड एक रसूलपुर में जल निकासी के लिए बनाई गई नाली का मरम्मत और साफ-सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां नाले पर रखी पटिया क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं दूसरी ओर नाले से उठ रही दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दुभर हो गया है। इस समस्या के बाबत मोहल्ले के लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कराई। लेकिन समस्या समाधान नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। रसूलपुर मोहल्ला में जल निकासी के लिए नाली तो बनाई गई, लेकिन कई स्थानों पर खुली होने के कारण इसमें कूड़ा कचरा आदि गिर रहा है। जिससे नाली जगह-जगह जाम हो गई है। वहीं कुछ स्थानों पर रखी गई पटिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे इधर से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना की भी आशंका बनी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.