लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- रसूलपुर में खाना बनाते समय अचानक लगी आग से गांव के करमत अली का घर जलकर राख हो गया। अग्निकांड में आठ बकरियां जिंदा जल गईं। इसके अलावा करीब 25 हजार रुपये नगद, सरसों, गेहूं चावल सहित घरेलू सामान जल गया। आग की लपटें देख गांव के लोग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार की है। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने पीड़ित परिवार को जल्द राहत दिलाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...