मेरठ, मई 17 -- रसूलपुर जाहिद गांव में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। पुस्तकालय के शुभारंभ पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्ति किया। मुख्य अतिथि रालोद जिला अध्यक्ष अनीकेत भारद्वाज, सुनील रोहटा, संजय पनवाड़ी, सत्येन्द्र सिंह तोमर, रालोद युवा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, संजय रसूलपुर, रणवीर दहिया, जयराज सिंह, कुलवंत सोलंकी, आतीर रिजवी,बाबू राम प्रजापति और संगीता दोहरे ने फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। रालोद जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की उन्नति का सबसे मजबूत माध्यम है और युवाओं को पुस्तकालयों से जुड़कर ज्ञान अर्जित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- स्कूल में सामुदायिक पुस्तकालय शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...