रसूलपुर जाहिद के जंगल में लटका मिला युवक का शव
मेरठ, जून 19 -- रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर जाहिद गांव में गृहक्लेश से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह खेत पर जा रहे एक किसान ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। लेकिन परिजनों एवं ग्रामीण ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। रसूलपूर गांव निवासी 32 वर्षीय बिट्टू पुत्र राजकुमार अपने पिता के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिजन ने बताया कि मृतक बिट्टू मानसिक रूप से कमजोर था। गुरुवार शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक स्वजन ने उसकी तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह खेत पर जा रहे एक किसान की नजर गांव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.