रसूलपुर चौराहे पर नाला पटा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
बाराबंकी, जून 28 -- कोठी। सिद्धौर क्षेत्र के हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग स्थित रसूलपुर चौराहे पर नाला पट जाने से सड़क पर गंदा पानी बहता है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को परेशानी है। करीब आठ साल पहले ब्लॉक प्रमुख निधि से निर्मित इस नाले को स्थानीय लोगों द्वारा पाट दिया है। अब जल निकासी बाधित है। घरों गंदा पानी सीधे सड़क पर जमा होता है। जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। इससे खाने-पीने की वस्तुएं भी दूषित हो रही हैं। मो. औन जैदी ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर रमेश चंद्र वर्मा के कार्यकाल में सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया गया था। मगर स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने अपनी सुविधा के तहत नाला पाटकर समतल कर दिया है। नाले की खुदाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। स्थानीय निवासी लवकुश, सोहित, अमन वर्मा और अक्षय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.