शामली, मार्च 24 -- कांधला। ग्राम रसूलपुर गुजरान में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में 'आभार व्यक्त एवं सम्मान समारोह' आयोजित हुआ। एमएलसी चौधरी वीरेन्द्र सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल का पुष्प वर्षा व ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान करते हुए जिला मंत्री बबिता चौधरी ने मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा व नामित सभासद अलका चौहान को पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने जनता के विश्वास को ही सबसे बड़ी पूंजी बताया, जबकि निर्वाल ने कार्यकर्ताओं को सेवा हेतु समर्पित बताया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अभय तोमर, सतपाल सिंह सहित क्षेत्र के कई प्रधान, बीडीसी सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.