रामपुर, जून 7 -- समोदिया। स्वार तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में नदी के पास शनिवार देर रात जेसीबी लगाकर रेतीली मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। मामले की जानकारी होते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज अपनी जेसीबी मशीन लेकर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद नायब तहसीलदार की टीम लौट गई। तहसीलदार स्वार आकाश संत ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर टीम भेजी गई थी। अधिकारियों को देखकर खनन माफिया भाग खड़े हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...