मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- गोरौल। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कोरीगांव में शुक्रवार को बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक मनीष रंजन एवं सोनाली प्रिया द्वारा बच्चों का वजन, ऊंचाई, आंख, दांत, कान, नाखून सफाई की जांच की गई। एएनएम अंजू कुमारी एवं कुमारी नूतन ने सभी बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान रखने की बात कही। जांच के क्रम में दो बच्चों को बेहतर जांच के लिए सीएचसी गोरौल जाने की सलाह दी गई। प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक जितेंद्र कुमार, शिक्षिका विभा कुमारी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...