लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ से दिल्ली, हरिद्वार, पश्चिम यूपी सहित पूर्वांचल के लिए चलने वाली डबल डेकर और अन्य लग्जरी बसों की तकनीकी जांच कभी-कभार ही होती है, वह भी कुछ बसों की जांच के बाद अभियान बंद कर दिया जाता है। यहां से चलने वाली अधिकतर बसों के संचालन के पीछे रसूखदारों का हाथ है, जो कि जांच अभियान शुरू होते ही सक्रिय हो जाते हैं। लखनऊ से मौजूदा समय में 22 डबल डेकर और लगभग 140 लग्जरी बसें संचालित की जा रही हैं। इनके संचालन के लिए कोई वैधानिक स्टैंड नहीं हैं। सबसे ज्यादा बसों का संचालन अवध चौराहा के पास से किया जाता है। यहां शाम होते ही अवैध रूप से बने स्टैंड पर बसें खड़ी होना शुरू हो जाती हैं। इन बसों में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन होती है। जिसका कोई हिसाब-किताब भी नहीं होता। क्योंकि सीट बुक कराने के बाद बस में सवार होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.