कानपुर, अप्रैल 29 -- कुछ रसूखदारों और पहुंच वालों के परिवार के सदस्यों को विनायकपुर का बजरंग पार्क बेचने और लेआउट प्लान से छेड़छाड़ कर पार्क को प्लॉट दर्शाने के मामले में सुदर्शन कोऑपरेटिव सोसायटी के सचिव अम्बरीश सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सचिव पर यह भी आरोप है कि एक रसूखदार के परिवार की दो नाबालिग बच्चियों को भी प्लॉट काटकर बेच दिया गया जो सोसायटी की सदस्य ही नहीं थीं। सचिव के साथ ही इस मामले में अन्य उत्तरदायी लोगों को भी जांच में दोषी माना गया है। थाना रावतपुर में यह रिपोर्ट आवास विकास परिषद के ही अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा दर्ज कराई गई है। इसमें जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी भूमि एवं अध्याप्ति, केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय और आवास विकास अधिकारी दिलीप कुमार की जांच कमेटी द्वा...