नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नेपाल के रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना (आरएचपीएल) की सुरंग में चलाया जा रहा राहत और बचाव अभियान पूरा हो गया। नेपाली सेना के नेतृत्व में बचाव दल ने सुरंग के अंदर कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी भी व्यक्ति का पता नहीं चला। पिछले बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद सुरंग में लोगों के फंसे होने की आशंका थी।नेपाली सेना के मुताबिक सुरंग की लंबाई करीब 250 मीटर है और बचाव दल इसमें करीब 225 मीटर तक अंदर पहुंची। दल ने सुरंग के अंदर ड्रोन भी भेजे और अलग-अलग हिस्सों की निगरानी की। तलाशी के दौरान न तो कोई जीवित व्यक्ति मिला और न ही किसी का शव बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 900 के पार सुरंग के अंदर लोगों की मौजूदगी के कोई संकेत नहीं मिलने के बाद नेपाली सेना ने अपना बचाव अभियान खत्म...