रसीद बुक के अभाव में कर्ज जमा नहीं कर पा रहे किसान, डिफाल्टर बनने का खतरा
इटावा औरैया, मई 26 -- इकदिल,संवाददाता। प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा इन दिनों चादनपुर ग्राम सभा के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बी-पैक्स समिति में रसीद बुक न होने से किसान अपना पुराना कृषि ऋण जमा नहीं कर पा रहे हैं। हालत यह है कि खरीफ सीजन सिर पर होने के बावजूद अन्नदाता दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि इकदिल शाखा द्वारा धन संग्रह के लिए आवश्यक रसीद बुक उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके चलते सचिव भुगतान लेने से इंकार कर रहे हैं। इससे किसानों के खाते अपडेट नहीं हो पा रहे हैं और उन पर डिफाल्टर घोषित होने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में चेतावनी दी कि यदि 30 जून तक कर्ज जमा नहीं हुआ तो वे सरकारी नियमों के तहत डिफाल्टर घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसी स्थिति में उन्हें खाद, डीएपी, कृषि ऋण और अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.