छपरा, जून 22 -- सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा 24 जून को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 12 गड़खा प्रखंड के रसीदपुर स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में होने वाली मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पेज चार की बॉटम गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के रसीदपुर स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में होने वाली मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में निकली इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लाल और पीले वस्त्रों से सुसज्जित श्रद्धालुओं के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शाहपुर होते हुए लालसा बाबा स्थान पहुंची, जहां वैदिक मंत्रो...