रसीदपुर कनैटा के अर्जुन का था रेल पटरी किनारे मिला शव
फिरोजाबाद, मई 17 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। रविवार सुबह गांव रसीदपुर कनैटा निवासी नरेंद्र कुमार परिजनों के साथ पोस्टमार्टम पहुंचे। उन्होंने पेंट-शर्ट, चप्पल और उसके हाथ पर लिखे ओम शब्द के आधार पर अपने भतीजे अर्जुन के रूप में शिनाख्त कर ली। वह शिकोहाबाद के एटा चौराहा पर कटिंग (हेयर ड्रेसर) की दुकान चलाता था। वह दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि वह अपने पीछे एक मासूम बेटी और गर्भवती पत्नी ज्योति को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- रसीदपुर कनैटा के अर्जुन का था रेल पटरी किनारे मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.