रसीदगढ़ में सपा की पीडीए कार्यक्रम में सांसद ने 2027 का दिलाया संकल्प
शामली, जुलाई 14 -- शामली। समाजवादी पार्टी की ओर से थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में मंगलवार को पीडीए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, संगठनात्मक एकजुटता और पीडीए की अवधारणा को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन, जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिव कन्या कुशवाहा तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होने कहा कि पीडीए की सामाजिक साझेदारी और भाईचारे की भावना को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सपा की '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.