किशनगंज, मई 12 -- ठाकुरगंज। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रसिया में मंगलवार को विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली द्वारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य, एफआर कार्य तथा आगामी सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार पंचायत के विभिन्न पर्यवेक्षीय सर्किलों में जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य की जांच की गई। यह भी पढ़ें- डीएम ने भोटा थाना पंचायत में जनगणना शिविर का किया निरीक्षणकार्य की प्रगति का अवलोकन निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा कार्य में शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वेक्षण की प्रगति का भी अवलोकन किया। वहीं ग...