हाथरस, अप्रैल 5 -- सादाबाद विधानसभा के गांव रोहई में जानकेश्वर महादेव मंदिर पर हर साल की भांति इस साल भी विशाल मेला व रसिया दंगल का शुभारंभ (ब्लाक प्रमुख) रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक हरीश शर्मा ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर,पीतांबर उढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया।रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को मेले व रसिया दंगल की बधाई व शुभकामनाएं दी। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जहां भी मेले लगते है मेला से आपस में प्रेम भाव बढ़ता है और सर्व समाज के भाई एकजुट होकर मेले में भाग लेते हैं। जिससे सभी में प्रेम भाव व भाईचारा बना रहता है।। इस अवसर पर बोली पचौरी, पंजाबी लाल ,मुकुट बिहारी,रामू शर्मा,रामवतार चौधरी, अवनीश दिवाकर पूर्व प्रधान,देवकी पांडे,सुनील कुमार,रवि शर्मा,बबलू ठाकुर,आदि थे।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...