नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार, 15 अप्रैल की रात लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से धूल चटाकर आईपीएल 2026 में अपना चौथा मुकाबला जीता। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 146 रन बोर्ड पर लगाए थे। उनके बल्लेबाजों ने तो निराश किया ही, साथ ही आरसीबी के गेंदबाजों की तारीफ भी बनती हुई। कसी हुई लाइन लेथ के चलते उन्होंने लखनऊ के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। तीनों तेज गेंदबाजों -भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम- ने 7 से कम की इकॉमी से रन खर्च किए। भुवनेश्वर कुमार ने 2, हेजलवुड ने 1 तो 26 साल के भारतीय युवा तेज गेंदबाज रसिक सलामी ने 4 विकेट चटकाए। यह भी पढ़ें- कोहली के खिलाफ ये गलती बनी LSG की हार की वजह?...