सीतामढ़ी, अप्रैल 25 -- सीतामढ़ी। जिले के चार केन्द्रों पर शुक्रवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की सीबीसीएस के तहत स्नातक पांचवे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा शुरु हुई। पहले दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में ग्रुप ए के तहत निर्धारित विषयों राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, फिलॉस्फी, मैथिली, होम साइंस,एआइएच एंड अंग्रेजी की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में ग्रुप बी के तहत भूगोल, उर्दू, बॉटनी, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्सियन, संस्कृत, बंगला, एलएसडब्लू, अकाउंटिंग एंड फिनांस, अर्थशास्त्र की परीक्षा संचालित की गई। यह परीक्षा पांच मई तक दोनों पाली में निर्धारित कार्यकम के अनुसार संचालित होगी। परीक्षा केन्द्रों पर पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के केन्द्रााधीक्षक प्रो. नूतन रमण न...