ओम प्रकाश सती, मई 21 -- चीन का खतरनाक चाइनीज स्टेलेरा उत्तराखंड में तेजी से फैल रहा है। हाल में उत्तराखंड के आदि कैलाश क्षेत्र के आसपास पहली बार इसके कुछ फूलदार पौधे मिले हैं, जिससे पर्यावरण विशेषज्ञ चिंता में आ गए हैं। बेहद विषैली प्रजाति के ये पौधे राज्य के बुग्यालों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। ये विषैले पौधे अपने आस-पास रसायन छोड़ते हैं, जो आस-पास की घास या पौधों को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं। वन विभाग की रिसर्च विंग के शोधकर्ताओं को पिथौरागढ़ के दारमा और व्यास वैली के पास छियालेख बुग्याल में इसके कुछ फूलदार पौधे मिले, जो काफी ज्यादा फूलों से लदे थे। इस क्षेत्र में पहली बार इसके फूल वाले पौधे देखे गए हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से उत्तराखंड में भी बढ़ेगी मुश्किल; 3 दिन सपदिखने में खूबसूरत पर बहुत विषैले ...