दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। जिले के 69 केंद्रों पर शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा के पांचवें दिन प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के रसायन शास्त्र एवं द्वितीय पाली में कला संकाय एवं वोकेशनल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में रसायन शास्त्र की परीक्षा देकर निकले कई परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता के भाव झलक रहे थे। उनके अनुसार अब तक की परीक्षा में सबसे कठिन प्रश्न पत्र रसायन शास्त्र का ही रहा। परीक्षार्थी रसायन के समीकरणों में उलझते रहे। परीक्षार्थी रेहान, आज़ाद, अनवर, समीर शेख, नवनीत कुमार, संध्या कुमारी, रौशनी, अमित आदि ने बताया कि रसायन शास्त्र में विशेषकर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रश्न काफी कठिन थे। ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी बहुत उलझे हुए थे। सब्जेक्टिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.