गाजीपुर, मार्च 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों को चूहे एवं छूंछदर के माध्यम से फैलने वाले रोगों से बचाव के लिए अभियान चलेगा। इसके लिए सभी कर्मचारी अपनी-अपनी न्याय पंचायत आवंटित ग्रामों में छोटी-छोटी गोष्ठिया कर किसानों को चूहां एवं छछूंदर के नियन्त्रण करने एवं मच्छररोधी पौधे जैसे लेवेण्डर, नीम, तुलसी, लेमनग्रास व गेंदा लगाने के प्रचार-प्रसार करे। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियन्त्रण के लिए चूहां और छछूंदर से बचाव से बचाव के लिए सावधानी बरते। इसके रोकथाम के लिए घरो में ब्रोमोडियोलॉन 0.005 प्रति के बने चारे की 10 ग्राम मात्रा या जिंक फास्फाइड की 80 प्रतिशत की 10 ग्राम की मात्रा को 10 ग्राम सरसों के तेल एवं 380 ग्राम भूने दाने में मिलाकर चारे को बिल में रखने से चूहां खा...