अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच औद्योगिक और कॉमर्शियल इस्तेमाल में होने वाले रसायनों के रेट में भारी इजाफा हुआ है। इससे ताला, हार्डवेयर और पीतल मूर्ति निर्माताओं के सामने संकट आ गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के संकट के बीच रसायनों की कीमतों में इजाफे से हड़कंप मचा हुआ है। क्रूड की कीमतें तेज होने व आयात में आ रही दिक्कत आ रही है, जिसके कारण कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। मंहगाई हर सेक्टर में रफ्तार पकड़ रही है। विदेश से आयात होने वाला केमिकल व कच्चा माल भी मंहगाई की जद में आ गया है। समुद्री मार्ग प्रभावित होने से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ताला, हार्डवेयर, पीतल व पीवीडी कोटिंग में कई तरह के रसायन व पेंट का इस्तेमाल होता है। जिसका जुड़ाव सीधे क्रूड से है। रिफाइनरी कच्चा माल...