अमरोहा, मार्च 15 -- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद में आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के अतिथि गृह पहुंचे। यहां कंपनी के यूनिट हेड विनोद झा, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित एवं प्रभारी सीएमओ डा.योगेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए 2019 में यहां आ चुके जेपी नड्डा दोबारा आगमन पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने पहुंचते ही इसका जिक्र भी किया। शनिवार को मुरादाबाद जाते समय केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के साथ कुछ देर के लिए जुबिलेंट के अतिथि गृह में रुके। यहां हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने भाजपा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.