लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी लखनऊ में आयोजित उत्तरी क्षेत्र के राज्यों के क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में शिरकत करने आए विभिन्न राज्यों के कृषि व उससे जुड़े क्षेत्रों के मंत्रियों ने उनके प्रदेश में हो रहे नवाचार व प्रयासों की जानकारी साझा की। कहा कि केन्द्र का सहयोग मिलता रहा तो देश के फूड बास्केट में उनके प्रदेश का भी योगदान बढ़ेगा। मेहमान मंत्रियों ने कहा कि केन्द्र के मार्गदर्शन में हम मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।'हिन्दुस्तान' के साथ बातचीत में पंजाब के कृषि, पशुपालनएवं डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब अनाजों की उत्पादकता के मामले में देश में पहले नम्बर पर है। यह भी पढ़ें- यूपी में 'लैब टू लैंड' से बदली खेती, तकनीक और वैल्यू एडि...