गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। पीजी कालेज के परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को "उर्वरकों के संतुलित उपयोग" विषय पर जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों, डीलरों एवं कृषि छात्रों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैव उर्वरकों के उपयोग तथा टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य वक्ता एवं केंद्र के वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मृदा की उर्वरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती सूक्ष्म जीवों (जैसे बैक्टीरिया एवं फफूंद) पर आधारित होती है, जो पौधों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने के साथ-साथ मृदा की संरचना एवं जलधारण क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संत...