रसायनमुक्त खेती के लिए स्थापित होगा बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर
कन्नौज, जुलाई 8 -- कन्नौज। जिले में टिकाऊ और रसायनमुक्त कृषि को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एनएमएनएफ के तहत एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। वर्तमान में जिले के 10 क्लस्टरों में 1,250 किसान पहले से ही प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। अब इस मुहिम को और रफ्तार देने के लिए वर्ष 2026-27 के अंतर्गत भारत सरकार के नियमों के मुताबिक जिले में एक बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जाएगी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत और दशपर्णी जैसे जैविक मिश्रणों का उत्पादन व भंडारण करना है, ताकि किसानों को ये संसाधन आसानी से मिल सकें। इस सेंटर के संचालन के लिए ऐसे एफपीओ, उद्यमी या संस्थाएं पात्र होंगी, जिन्हें प्राकृतिक खेती का पूर्व अनुभव हो। इसके लिए जरूरी इंफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.