भागलपुर, मार्च 27 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि एकचारी के रसलपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय एक कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ का समापन गुरुवार को हवन, पूजन और महाआरती के साथ हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा तथा स्थापित देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। यज्ञाचार्य डॉ. रतीश चंद्र झा के नेतृत्व में वैदिक विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया। यजमान संजीव कुमार एवं आरती कुमारी ने पूर्णाहुति पूजन और महाआरती में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.