दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा। हायाघाट थाना क्षेत्र के रसलपुर में गुरुवार को बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रसलपुर निवासी रामेश्वर सदा (77) के रूप में की गई है। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के भतीजे शंभू सदा ने बताया कि ठोकर मारने के बाद बाइक चालक ने उनके चाचा को गंभीर स्थिति में हायाघाट पीएचसी में भर्ती कराया। उसके बाद वो वहां से फरार हो गया। चिकित्सकों ने घायल को डीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि डीएमसीएच के जाने से पूर्व ही उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। श्री सदा ने बताया कि सूचना मिलने पर वे लोग पीएचसी पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच भेजा गया। उन्होंने बताया कि उनके चाचा के दो पुत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.