भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर। रसलपुर के रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग सुग्रीव मंडल की एक्सीडेंट में जख्मी होने से मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के बेटे श्रीपति मंडल ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 28 जनवरी की सुबह उसके पिता साइकिल से जा रहे थे। अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी। जख्मी होने पर उन्हें मायागंज लाया गया जहां बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.