अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। भाजपा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मेयर प्रशांत सिंघल को रसलगंज में मीट की दुकानों को लेकर ज्ञापन दिया। रसलगंज भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि रसलगंज में नियम के खिलाफ मांसाहारी कारोबार हो रहा है। क्षेत्र के अंदर बदबू एवं गंदगी का माहौल व्याप्त है, जिससे स्थानीय व्यापारी एवं वहां रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं। नियम विपरीत चल रही दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजू, नितिन कुमार गुप्ता, चंद्र मोहन सक्सेना, कमल कुमार, जय सिंह, राजकुमार चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.