कानपुर, अप्रैल 18 -- सिकंदरा। आज रविवार को अटल वृंदावन गेस्ट हाउस रसधान में परशुराम जयंती मनाई जायेगी। आयोजक मंडल अश्विनी शुक्ल, शिवम बाजपेई, शिवम पांडेय, दीपू तिवारी, लालजी दीक्षित, पवन दुबे, सत्यम दुबे आदि ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर पांडेय हैं। मीडिया प्रभारी शेष नारायण मिश्र ने बताया कि भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस की सूचना विधानसभा के विप्र वंशजों को किसी न किसी माध्यम से दे दी गयी है, जिससे कार्यक्रम में ब्राह्मणों की खासी संख्या बल दिखाई पड़ेगा। भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस को लेकर ब्राह्मणों में खासा उत्साह व समर्पण दिखाई पड़ रहा है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर शहर में भव्य आयोजन आज, शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.