कौशाम्बी, जून 2 -- डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त उचित दर की छह दुकानों को इस माह नियमानुसार नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईकेवाईसी एवं अवशेष यूनिटों पर आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाए, किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। यह भी पढ़ें- प्रखंड मुख्यालय में डीलर संघ की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...