बलिया, मई 6 -- बलिया, संवाददाता। मौसम का मिजाज बुधवार को दोपहर बाद अचानक बिगड़ा और तेज हवा के साथ रसड़ा-नगरा इलाके में करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश के साथ कहीं-कहीं हल्का ओला पड़ा। वहीं सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के नवानगर और पंदह ब्लॉक में बूंदा-बांदी होने से अफरा-तफरी मच गई। सड़कों पर कीचड़-फिसलन से लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हुई। आज शादी-विवाह का शुभ मुहुर्त होने से रसड़ा-नगरा इलाके में काफी लोगों के यहां मांगलिक आयोजन था। बारिश ने दिन भर मेहनत और लाखों खर्च से की गई सजावट को बिगड़े मौसम की भेंट चढ़ गया। वहीं बेल्थरारोड, सदर और बैरिया तहसील इलाके में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। यह भी पढ़ें- करछना में आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्थाबुजुर्ग किसानों की चर्चा रसड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे अच...