बलिया, मार्च 25 -- रसड़ा, हिंदुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाधित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उदय नारायण सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय प्रदीप श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रकाशन जयप्रकाश भारती, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, आय-व्यय निरीक्षक कपिलेश्वर दयाल के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलायी।इस दौरान सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.