गोंडा, अप्रैल 28 -- टिकरी, संवाददाता। मनकापुर थाना क्षेत्र के गैलनग्रंट गांव में सोमवार देर शाम बहूभोज में रसगुल्ले को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मनकापुर थाना क्षेत्र के गैलेंन ग्रांट गांव निवासी शिव प्रसाद चौहान के यहां बहूभोज का कार्यक्रम चल रहा था। भोज के दौरान रसगुल्ले और भोजन को लेकर गांव के एक युवक ने विवाद खड़ा कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो हाथापाई में बदल गई। सोमवार देर शाम हुई इस घटना के बाद मंगलवार सुबह दूसरे पक्ष के अमरजीत चौहान और शिव प्रसाद के परिजनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- शादी बन गई जंग का मैदान; खाने की प्लेटों को लेकर भिड़े बाराती, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे इस ...