रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम, चबाते ही मुंह में धमाका; मध्य प्रदेश में युवक की दर्दनाक मौत
डिंडौरी, नवम्बर 12 -- मध्य प्रदेश के डिंडौरी से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 वर्षीय शख्स को कथित तौर पर उसके दोस्त ने रसगुल्ला बताकर सुअरमार बम खिला दिया गया। 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद मुंह में रखते ही धमाका हुआ और शख्स की मौत हो गई। विस्फोट इतना तगड़ा था कि शख्स के मुंह के भीतर का हिस्सा और जबड़ा बुरी तरह उड़ गए। घटना पड़रिया छांटा गांव में मंगलवार शाम की है। युवक को बातों-बातों में सुअरमार बम खाने को दिया गया था जिसके बाद मुंह में रखने और चबाने के साथ उसमें विस्फोट हो गया। युवक को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिसे वह रसगुल्ला समझकर खा रहा है वह असल में बम है। यह भी पढ़ें- बेटे के पास पटाखा फोड़ा तो पिता बना हैवान! लोहे की रॉड से पीटकर नाबालिग की हत्याघटना पर क्या बोले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.