रश्मि सिंह राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता नामित
बलरामपुर, सितम्बर 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। मैदान पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने वाली सरस्वती विद्या मंदिर, बलरामपुर की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका (पीटीआई) व बलरामपुर हॉकी की सचिव रश्मि सिंह अब राज्य स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं का चयन करेंगी। जिला खेल विभाग ने उन्हें राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए चयनकर्ता नामित किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। जिला खेल विभाग की ओर से सात सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार हॉकी के विभिन्न वर्गों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में रश्मि सिंह को भी चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर में 16 से 19 सितंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.