हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवी रश्मि भट्ट का चयन 17 से 22 मार्च तक चुमुकेदिमा, दीमापुर नागालैंड में आयोजित होने वाले 9वें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव 2026 के लिए हुआ है। वह महोत्सव में उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी बात भी रखेंगी। प्राचार्या प्रो. आभा शर्मा ने छात्रा के चयन पर खुशी जताई। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना जगाना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। डॉ. गीता पंत, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. हिमानी, डॉ. सरस्वती बिष्ट, डॉ. प्रभा साह आदि ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.