लातेहार, मार्च 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। रश्मि ग्रुप के खिलाफ सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों और पुराने कर्मचारियों ने कंपनी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और चल रहे कार्यों को बंद करा दिया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण नगाड़ा बजाते हुए मुख्य गेट से प्रोजेक्ट ऑफिस पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व पूर्व कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी लगातार स्थानीय लोगों और पुराने कर्मियों को नजरअंदाज कर रही है। मैनपावर से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि जब कंपनी बैंक के अधीन थी ,तब भी उन्हें हर माह गुजारा भत्ता और वेतन मिलता था। रश्मि मेटेलिक कंपनी द्वारा एनसीएलटी प्रक्रिया के तहत अधिग्रहण की खबर से उन्हें उम्मीद जगी थी कि पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम मिलेगा, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.