नई दिल्ली, फरवरी 26 -- साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस इस ऑन स्क्रीन हिट जोड़ी को अब रियल लाइफ में साथ देखने के लिए बेताब है। ऐसे में अब फाइनली ये कपल आज यानी 26 फरवरी को एक-दूजे के हो गए हैं। विजय और रश्मिका की शादी उदयपुर में हुई। फैंस को दोनों की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है। रश्मिका और विजय की अभी शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई है। शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी। लेकिन क्या आप जानते हें कि विजय की एक खूबसूरत साली साहिबा भी हैं। जी, हां रश्मिका की एक सगी बहन है, जो उनसे उम्र में काफी छोटी हैं। चलिए जानते हैं कि शिमन मंदाना कौन है?कौन है रश्मिका मंदाना की बहन? रश्मिका मंदाना की बहन का नमा शिमन मंदाना हैं। शिमन के बारे में कम लोग ही जानते ...